श्री गोरखनाथ जी नाथ संप्रदाय के आदि गुरु हैं। उन्होंने योग, साधना और मानव कल्याण के मार्ग को प्रकाशित किया।
अधिक जानकारीहिंगलाज माता शक्ति की आदि स्वरूपा हैं। उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
अधिक जानकारीसमाज के 18 वर्ष से ऊपर के सभी महिला और पुरुष सदस्यों की जनगणना में भाग लें। अपनी और अपने परिवार की सही जानकारी दर्ज कराएं और विकास में योगदान दें। भीलवाड़ा जिला।
अभी जनगणना प्रपत्र भरेंजिला अध्यक्ष
📅 शुक्रवार, 24 मई 2024
आसींद राजगुरु नाथ समाज सेवा संस्थान एवं नाथ योगी युवा संगठन सेवा द्वारा गुरु गोरखनाथ प्राकट्य महोत्सव के उपलक्ष में खारी नदी के तट गोरखनाथ धूणा परिसर में जिला अध्यक्ष रामनाथ योगी, आयस महाराज नारायण नाथ, ईश्वर नाथ योगी, दातू नाथ योगी, युवा संगठन के अध्यक्ष सुरेश नाथ योगी द्वारा गोरखनाथ महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ गुरुवार प्रातः 9:00 बजे से शुरू किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रामस्नेही चिकित्सालय की टीम ने शिविर में सेवाएं दी। समाज द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। 107 यूनिट रक्तदान संग्रह किया गया।
इस मौके पर देवनाथ योगी, गजानंद रावल, जीवन नाथ सरपंच भवानी शंकर रावल, प्रेमनाथ देवी नाथ, नारायण नाथ आयस जी महाराज, रमेश नाथ, संदीप नाथ, सहित नाथ समाज युवा संगठन के कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
#किस्मतभीलवाड़ा
@आसींद से मुकेश रैगर की रिपोर्ट
📅 13 मई 2025
बैठक में लिया निर्णय, समाज के लोगों ने किया उदयपुरवाटी इलाके में संपर्क। नाथ समाज के लोगों ने बच्चों के शादी-विवाह के अवसर पर चार गौत्र की जगह तीन गौत्र ही टालकर सगाई करने का निर्णय लिया है। समाज की बैठक में तय किया गया कि अब नानी का गौत्र नहीं टालेंगे। लड़के-लड़कियों का संबंध करते समय खुद का, मां और दादी के गौत्र ही टालेंगे। अगर कोई टालना चाहे तो उसके लिए बाध्यता नहीं रहेगी।
स्वर्गीय श्रीमती कमला योगी जी की पावन स्मृति और प्रेरणा से स्थापित "कमला योगी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा" नाथ समाज के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करने वाली एक अग्रणी संस्था है। श्री रामनाथ योगी जी (जिला अध्यक्ष, राजगुरु नाथ समाज एवं उपमहापौर, नगर निगम भीलवाड़ा) के कुशल मार्गदर्शन में, यह ट्रस्ट समाज को एकजुट करने और नई दिशा देने का कार्य पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कर रहा है।
समाज की युवा शक्ति और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए ट्रस्ट सदैव तत्पर रहता है। समाज की अमूल्य धरोहर "बेटी-बेटा" का विवाह समाज के अंदर ही संपन्न कराने और अंतरजातीय विवाह को रोकने के उद्देश्य से भव्य "युवक-युवती परिचय सम्मेलन" जैसे बड़े आयोजन ट्रस्ट की दूरदर्शिता का ही परिणाम हैं।
नाथ समाज के बच्चों और युवाओं में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं, शैक्षिक सम्मेलनों और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन व प्रायोजन किया जाता है, ताकि हमारा समाज शिक्षा और सफलता के हर क्षेत्र में आगे बढ़े।
समाज के आयोजनों (जैसे परिचय सम्मेलन) में दूर-दराज से आने वाले सभी समाज बंधुओं, युवक-युवतियों और उनके परिजनों के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर रहने, ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा पूर्णतः निःशुल्क की है। यह ट्रस्ट की अपार सेवा भावना को दर्शाता है।
समाज को डिजिटल युग से जोड़ने के लिए "ई-पोर्टल" और ऑनलाइन सुविधाओं को बढ़ावा देने में भी ट्रस्ट का विशेष योगदान रहता है, जिससे हर समाज बंधु घर बैठे सुविधाओं का लाभ उठा सके।
नाथ समाज, भीलवाड़ा कमला योगी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के इस निस्वार्थ योगदान और समर्पण के लिए हृदय से आभारी है। यह ट्रस्ट केवल एक संस्था नहीं, बल्कि हमारे समाज के स्वर्णिम भविष्य की एक मजबूत नींव है।