📞 9414573993 ✉️ info@rajgurunathsamaaj.org हिंदी

Aadesh Aadesh

Please provide your info before proceeding

Something went wrong, please try again.

“श्री माँ हिंगलाज मंदिर 🙏 राजगुरु नाथ समाज — आस्था, श्रद्धा और संस्कार का पावन धाम”

नाथ योगी युवक-युवती परिचय सम्मेलन – 2026 (आयोजक: कमला योगी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट) नाथ योगी युवक-युवती परिचय सम्मेलन – 2026 (आयोजक: कमला योगी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट)
॥ आदेश आदेश ॥ ॥ ॐ शिव गोरक्ष ॥ ॥ जय हिंगलाज माता ॥ प्रिय स्वजातीय बंधुओं, सप्रेम नमस्कार! ॥ आदेश आदेश ॥ ॥ ॐ शिव गोरक्ष ॥ ॥ जय हिंगलाज माता ॥ प्रिय स्वजातीय बंधुओं, सप्रेम नमस्कार!

श्री गोरखनाथ जी

श्री गोरखनाथ जी नाथ संप्रदाय के आदि गुरु हैं। उन्होंने योग, साधना और मानव कल्याण के मार्ग को प्रकाशित किया।

अधिक जानकारी

हिंगलाज माता

हिंगलाज माता शक्ति की आदि स्वरूपा हैं। उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अधिक जानकारी

भीलवाड़ा नाथ समाज जनगणना

समाज के 18 वर्ष से ऊपर के सभी महिला और पुरुष सदस्यों की जनगणना में भाग लें। अपनी और अपने परिवार की सही जानकारी दर्ज कराएं और विकास में योगदान दें। भीलवाड़ा जिला।

अभी जनगणना प्रपत्र भरें
✍️ अपने समाज के हित में आपका सुझाव 📜 सामाजिक नियम

हमारे भीलवाड़ा नाथ समाज संगठन

राजगुरू नाथ समाज, भीलवाड़ा राजस्थान
राजस्थान नाथ समाज, जिला शाखा भीलवाड़ा
नाथ योगी युवा संगठन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा
हिंगलाज माई मंदिर कमेटी, झरना महादेव
योगी सेना युवा संगठन, भीलवाड़ा
गोरखधाम मंदिर कमेटी त्रिवेणी संगम मालोला आसींद

समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी

सभी देखें >

रामलाल योगी

जिला अध्यक्ष

📍 भीलवाड़ा
📞 1234512345
📅 कार्यकाल: 2023-28
(और सदस्यों को देखने के लिए "सभी देखें" पर क्लिक करें...)

सौजन्य

कमला योगी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट

भीलवाड़ा

सामाजिक उत्थान और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक: कमला योगी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा

स्वर्गीय श्रीमती कमला योगी जी की पावन स्मृति और प्रेरणा से स्थापित "कमला योगी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा" नाथ समाज के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करने वाली एक अग्रणी संस्था है। श्री रामनाथ योगी जी (जिला अध्यक्ष, राजगुरु नाथ समाज एवं उपमहापौर, नगर निगम भीलवाड़ा) के कुशल मार्गदर्शन में, यह ट्रस्ट समाज को एकजुट करने और नई दिशा देने का कार्य पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कर रहा है।

समाज के भविष्य को संवारने में ट्रस्ट का मुख्य योगदान:

आने वाले भविष्य और युवा पीढ़ी का निर्माण

समाज की युवा शक्ति और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए ट्रस्ट सदैव तत्पर रहता है। समाज की अमूल्य धरोहर "बेटी-बेटा" का विवाह समाज के अंदर ही संपन्न कराने और अंतरजातीय विवाह को रोकने के उद्देश्य से भव्य "युवक-युवती परिचय सम्मेलन" जैसे बड़े आयोजन ट्रस्ट की दूरदर्शिता का ही परिणाम हैं।

प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं प्रतियोगिताएं

नाथ समाज के बच्चों और युवाओं में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं, शैक्षिक सम्मेलनों और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन व प्रायोजन किया जाता है, ताकि हमारा समाज शिक्षा और सफलता के हर क्षेत्र में आगे बढ़े।

पूर्णतः निःशुल्क एवं निस्वार्थ सेवा

समाज के आयोजनों (जैसे परिचय सम्मेलन) में दूर-दराज से आने वाले सभी समाज बंधुओं, युवक-युवतियों और उनके परिजनों के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर रहने, ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा पूर्णतः निःशुल्क की है। यह ट्रस्ट की अपार सेवा भावना को दर्शाता है।

आधुनिकता के साथ परंपरा का संगम

समाज को डिजिटल युग से जोड़ने के लिए "ई-पोर्टल" और ऑनलाइन सुविधाओं को बढ़ावा देने में भी ट्रस्ट का विशेष योगदान रहता है, जिससे हर समाज बंधु घर बैठे सुविधाओं का लाभ उठा सके।

हमारा आभार:

नाथ समाज, भीलवाड़ा कमला योगी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के इस निस्वार्थ योगदान और समर्पण के लिए हृदय से आभारी है। यह ट्रस्ट केवल एक संस्था नहीं, बल्कि हमारे समाज के स्वर्णिम भविष्य की एक मजबूत नींव है।